एबी डिविलियर्स की बायोग्राफी

Mr. 360° – AB De Villiers Biography in Hindi – एबी डिविलियर्स की बायोग्राफी

Biography

AB De Villiers

दोस्तों क्रिकेट के खेल में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी आते हैं जो खेल के साथ साथ लोगों के दिलों पर राज़ करते हैं ऐसे ही एक खिलाड़ी ने 2 फरवरी 2005 में क्रिकेट के मैदान में कदम रखा और हर गुजरते दिन क्रिकेट के रेकॉर्ड बुक में तबदीलियाँ कर अपना नाम दर्ज करवाता गया।

वैसे तो क्रिकेट के खेल में समय-समय पर एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनकी जगह शायद कोई ले पाये और उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं।

साउथ अफ्रीका के AB De Villiers जो इस टाइम क्रिकेट की दुनिया में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किये जाते हैं। यही वजह है की उनकी Fan Following केवल अफ्रीका में ही नही बल्की दुनिया के हर कोने में है।

इसके साथ ही AB De Villiers, IPL में खेलते हुए वह भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। AB De Villiers ग्राउंड में हर जगह शॉट मारते हैं। इसलिए वह लोगों में Mr. 360 Degree के नाम से भी काफी मशहूर हैं।

एबी डिविलियर्स की जीवनी – AB De Villiers Biography

AB De Villiers का जन्म 21 सितम्बर 1984 को साउथ अफ्रीका के Warmbad नाम की जगह पर हुआ। AB De Villiers का पूरा नाम Abraham Benjamin De Villiers है।

इनके पिता का नाम Abraham B De Villiers है जोकि डॉक्टर हैं इनकी माँ का नाम Millie De Villiers है जोकि Property Dealer का काम करती थी।

चूँकि AB De Villiers के पिता डॉक्टर थे। इसलिए वो उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुये उनको स्पोर्ट्स खेलने के लिए उत्साहित करते रहते थे और शायद उन्ही के प्रोत्साहन का नतीजा है की AB De Villiers आज इतने बड़े खिलाड़ी बने।

AB De Villiers ने अपनी School की पढ़ाई Afrikaanse Hoer Seunskool से की और इसी School में उनके साथी खिलाड़ी Faf Du Plessis भी पढ़ते थे। AB De Villiers पढ़ाई में बहुत तेज़ थे और उन्हें उनके Science Project के लिए Nelson Mandela से नेशनल मेडल भी मिल चुका है।

AB De Villiers को बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट का बहुत शौक हो गया और बहुत ही जल्द उनकी प्रतिभा सबके सामने आ गयी। क्रिकेट के साथ वह दूसरे खेल जैसे Rugby, Tennis, Golf & Swimming में भी काफी अच्छे खिलाड़ी थे।

Finally बहुत सारे टैलेंट होते हुए भी AB De Villiers ने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया 2003 में Titans Cricket Team और बाद में Carrickfergus Cricket Club की ओर से खेलना शुरू कर दिया।

दोनों टीम की ओर से खेलते हुये उनकी समझ और टैलेंट इतनी अच्छी हो गयी थी कि उन्हे साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल टीम में खेलने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया।

डेब्यू के बाद प्रति दिन उनकी प्रतिभा में और निखार आता गया और अपनी टीम को मैच जिताने के लिए वह केवल अपने बैट से ही नही बल्की अपनी फील्डिंग से भी मदद करते रहे यही वजह है की उन्हें आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ट फील्डरों में से एक माना जाता है।

2007 में AB De Villiers का फार्म उतना ठीक नही था। भले ही उन्होंने एक-दो पारी अच्छी खेली लेकिन वह उनकी प्रतिभा के हिसाब से काफी कम थी। लेकिन अगले ही साल 2008 में भारत के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर ज़बरदस्त वापसी की और शायद यही उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट था।

इसके बाद से ही उनकी बल्लेबाज़ी मे ज़बरदस्त निखार आया और उनका करियर ऊंचाइयों की सारी बुलन्दियों को छू गया। फिर 2010 में ICC PLAYER OF THE YEAR चुने गए और 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम के लिए शानदार पारियाँ खेली।

फिर 2012 में AB De Villiers को साउथ अफ्रीकी टीम का कप्तान चुना गया। कप्तानी के दौरान उनके खेल मे और भी निखार दिखाई दिया जिसकी वजह से 2014 और 2015 में उन्हें एकबार फिर ICC PLAYER OF THE YEAR चुना गया। इस करिश्माई बल्लेबाज़ ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

AB De Villiers के नाम सबसे तेज़ 50, 100 और 150 रन बनाने का रिकार्ड है। जिसे उन्होंने 16, 31 और 64 गेंदो पर बनाया था। AB De Villiers, IPL में फिलहाल RCB (बैंगलोर) की तरफ से खेलते हैं। हालाँकि इससे पहले वह DD (दिल्ली) की टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं।

AB De Villiers Personal Life

अगर AB De Villiers की Personal Life के बारे में बात करें तो 2013 में वह Danielle De Villiers के साथ शादी के बंधन मे बन्ध गए। AB De Villiers के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम Abraham De Villiers और John है।

»आंद्रे रसेल की बायोग्राफी

मुझे उम्मीद है कि आप को ये Post पसंद आयी होगी अगर Post पसंद आयी हो तो Plz दोस्तों के साथ Share कीजिये।

नोट – अगर इस Website में कोई कमी या Post में कोई गलती हो तो आप Comment में ज़रूर बतायें।

1 thought on “Mr. 360° – AB De Villiers Biography in Hindi – एबी डिविलियर्स की बायोग्राफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *