Indian Constitution gk in hindi - भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी

Indian Constitution gk in hindi – भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी – Samanya Gyan

Indian Constitution Gk

हम आपको Indian Constitution Gk के ऐसे प्रश्न बताने जा रहे हैं जो हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा के लिए ज़रूरी हैं तो चलिए जानते हैं।

1. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में क्या प्रावधान था ?
(Ans) – हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का।

2. रेगुलेटिंग ऐक्ट कब पारित किया गया ?
(Ans) – 1773 ई. में।

3. भारत के गवर्नर जनरल को किस ऐक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला ?
(Ans) – 1786 का अमेंडमेंट ऐक्ट।

4. महारानी विक्टोरिया को भारत की सामग्री नियुक्त किया गया ?
(Ans) – 1858 ई. में।

5. 1909 में इंडियन कौंसिल ऐक्ट में किस बात की व्यवस्था की गई थी ?
(Ans) – साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की।

6. किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए ?
(Ans) – मोतीलाल नेहरू।

7. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया ?
(Ans) – एम. एन. राय।

8. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया ?
(Ans) – जवाहरलाल नेहरू ने।

9. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाहय हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था ?
(Ans) – 1936 ई. में।

10. 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की ?
(Ans) – जवाहरलाल नेहरू।

11. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई ?
(Ans) – बाल गंगाधर तिलक।

12. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई ?
(Ans) – कैबिनेट मिशन योजना।

13. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होते थे ?
(Ans) – 389

14. संविधान सभा में किस प्रांत का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था ?
(Ans) – संयुक्त प्रांत।

15. मुस्लिम लीग ने किस कारण संविधान सभा का बहिष्कार किया ?
(Ans) – मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था।

16. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई ?
(Ans) – 9 दिसंबर, 1946 को।

17. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था ?
(Ans) – दिल्ली में।

18. संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
(Ans) – सच्चिदानंद सिन्हा ने।

19. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
(Ans) – सच्चिदानंद सिन्हा।

20. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
(Ans) – डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद।

21. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे ?
(Ans) – वेनेगल नर्सिंग राव।

22. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप (मसविदा) समिति के अध्यक्ष थे—
(Ans) – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर।

23. संविधान सभा के प्रारूप (मसविदा) समिति में सदस्यों की संख्या कितनी थी ?
(Ans) – 7

24. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा ?
(Ans) – जवाहरलाल नेहरू ने।

25. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(Ans) – जवाहरलाल नेहरू।

26. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया था ?
(Ans) – 22 जनवरी, 1947 को।

27. संविधान सभा ने संविधान को अंतिम रूप से किस दिन पारित किया ?
(Ans) – 26 नवंबर, 1949 को।

28. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया ?
(Ans) – 284 सदस्यों ने।

29. संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां थी ?
(Ans) – 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां।

30. सम्पूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ?
(Ans) – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन।

31. भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
(Ans) – डॉ सच्चिदानंद सिन्हा ने।

32. भारत के संविधान का निर्माता किसे माना जाता है ?
(Ans) – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को।

33. भारत का संविधान कब लागू हुआ था ?
(Ans) – 26 जनवरी, 1950 को।

34.भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी ?
(Ans) – 15

35. संविधान निर्माता ने किस पर विशेष ध्यान दिया था ?
(Ans) – प्रस्तावना पर।

36. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
(Ans) – यहां राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है।

37. भारत एक कैसा राष्ट्र है—
(Ans) – धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र।

38. ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है’ इसका मतलब है कि भारतीय राज्य—
(Ans) – किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है।

39. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है ?
(Ans) – एक प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक गणराज्य।

40. भारत एक गणतंत्र है इसका अर्थ है—
(Ans) – भारत में वंशानुगत शासक नहीं है।

41. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द ‘सेक्युलर’ (Secular) का क्या अर्थ है ?
(Ans) – सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता।

42. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखित ‘हम भारत के लोग’ से क्या अर्थ निकलता है ?
(Ans) – संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है।

43. ‘समाजवाद’ का अर्थ है—
(Ans) – सामाजिक न्याय।

44. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है ?
(Ans) – ऑस्ट्रेलिया।

45. भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है ?
(Ans) – प्रस्तावना को।

46. भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर किस क्रांति का प्रभाव नहीं झलकता है ?
(Ans) – चीन की क्रांति (1912)

47. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया ?
(Ans) – लोकतांत्रिक गणतंत्र।

48. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है ?
(Ans) – जनता।

49. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में देश का कौन-सा नाम उल्लिखित है ?
(Ans) – भारत और इंडिया।

50. भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत है ?
(Ans) – भारत की जनता द्वारा।

50 Paryavaran Gk Questions

50 Indian Economy Gk Question Answer In Hindi

मुझे उम्मीद है कि आप को ये Post पसंद आयी होगी अगर Post पसंद आयी हो तो Plz दोस्तों के साथ Share कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *